दिल्ली। उत्तर, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर भारी हिमपात और मैदानी इलाकों में बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में मंगलवार को बादल छाए रहने से ठंड में इजाफा हुआ। भारतीय मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए 13 राज्यों में यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग द्वारा इन राज्यों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कोहरे और शीतलहर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में पाला पड़ने की संभावना को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और अरुणाचल प्रदेश में भी अलग-अलग स्थानों पर कोहरे और ठंड के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी में फंसे 35 सैलानियों को सुरक्षित निकाला गया

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी से जनजीवन ठहर गया। शिमला जिले के डोडरा क्वार में फंसे सात वाहनों में सवार 35 लोगों को प्रशासन ने सुरक्षित निकाला। शिमला-रामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बर्फ के कारण आवाजाही प्रभावित रही।

राजधानी में हवाईअड्डे और ट्रेन सेवाएं प्रभावित

दिल्ली हवाईअड्डे पर कम दृश्यता के कारण 300 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुईं। उत्तर रेलवे की 25 से अधिक ट्रेनें भी देरी से चलीं। मौसम विभाग के अनुसार, घने कोहरे के कारण कई राज्यों में दृश्यता 50 मीटर से कम रही।

मौसम विभाग का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 11 जनवरी से हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है। कोहरे और ठंड के कारण जनजीवन पर असर पड़ने की संभावना है। लोग आवश्यक सावधानियां बरतें।

Related Posts

सरकारी कर्मियों की तैनाती के बाद रॉयल्टी कलेक्शन में 40% तक गिरावट, प्रशासन मौन बड़ी खाटू, नागौर: बड़ी खाटू खनन क्षेत्र में…

Continue reading

इंदिरा गांधी पर बयान से बढ़ा सियासी पारा, कांग्रेस ने तेज किया प्रदर्शन जयपुर| राजस्थान विधानसभा में सियासी भूचाल जारी है! पूर्व…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *